शनिवार, 22 अगस्त 2026
Englishहिन्दी
प्रथम झलक न्यूज़
प्रथम झलक न्यूज़
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध
टॉपराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध

प्रथम झलक न्यूज़

हर खबर की पहली झलक

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)

हमें फॉलो करें

Email: prathamjhalaknews@gmail.com

Phone: +91-7701824373

© 2026 Pratham Jhalak News. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
ग्रेटर नोएडा में मेरठ जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, गौतमबुद्धनगर ने बुलंदशहर को 10-0 से हराया
  1. होम
  2. खेल
खेल

ग्रेटर नोएडा में मेरठ जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, गौतमबुद्धनगर ने बुलंदशहर को 10-0 से हराया

Pratham Jhalak News
•22 अगस्त 2026 को 03:18 pm बजे•0 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन के पांचवें और अंतिम मुकाबले में बागपत ने सहारनपुर को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूरे दिन स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।



दीपक जैन / ग्रेटर नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मेरठ जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, बीटा-2, ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय गौतमबुद्धनगर श्री अजय कुमार ने किया। प्रतियोगिता पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित की जा रही है।

उद्घाटन अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, खेल जगत से जुड़े पदाधिकारी और निर्णायक मौजूद रहे। आयोजन सचिव एवं पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा श्री कृष्णपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम श्री सुरेश रॉय, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय श्री कृष्णवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा हॉकी संघ गौतमबुद्धनगर के सचिव श्री मंजीत सिंह, हॉकी मीडिया प्रभारी श्री हरेन्द्र भाटी, स्टेडियम मैनेजर श्री हरे कृष्णा तथा प्रतियोगिता के निर्णायक एवं रेफरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन निरीक्षक (ना.पु.) श्री सुनील भारद्वाज द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के पहले ही दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों में उत्साह भर दिया। पुरुष वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान गौतमबुद्धनगर की टीम ने बुलंदशहर के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। गौतमबुद्धनगर ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए बुलंदशहर को 10-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। मेजबान टीम की इस शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत बेहद प्रभावशाली रही।

महिला वर्ग के दूसरे मुकाबले में गाजियाबाद और हापुड़ की टीमें आमने-सामने रहीं। गाजियाबाद ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए हापुड़ को 6-0 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

महिला वर्ग के तीसरे मुकाबले में मेरठ और गौतमबुद्धनगर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतमबुद्धनगर को 2-0 से पराजित किया और फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग के चौथे मुकाबले में मेरठ और गाजियाबाद के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन मेरठ ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेरठ ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दिन के पांचवें और अंतिम मुकाबले में बागपत ने सहारनपुर को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूरे दिन स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने को मिली।

23 अगस्त को होंगे निर्णायक मुकाबले

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 23 अगस्त को पुरुष वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला हापुड़ और मुजफ्फरनगर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पहला सेमीफाइनल गौतमबुद्धनगर और बागपत के बीच होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ का मुकाबला मुजफ्फरनगर और हापुड़ के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा।

पुलिस विभाग की इस अंतरजनपदीय प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रही हैं। अगले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने की उम्मीद है।
साझा करें:

Pratham Jhalak News

अनुभवी पत्रकार और लेखक