प्रथम झलक की खबर का असर: पत्रकार रोहताश की रिपोर्टिंग के बाद त्रिलोकपुरी में सफाई शुरू
Pratham Jhalak News
••4 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
खबर का असर
त्रिलोकपुरी के 13 ब्लॉकों में पसरी गंदगी और कूड़े के ढेर को लेकर प्रथम झलक के पत्रकार रोहताश ने मौके पर पहुंचकर जमीनी हकीकत सामने रखी। जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए खबर प्रकाशित की गई।
खबर सामने आते ही कुछ ही घंटों में इसका असर दिखाई देने लगा। संबंधित व्यवस्था हरकत में आई और कई स्थानों पर कूड़ा उठाने तथा सफाई का काम शुरू कर दिया गया। सफाई अभियान शुरू होने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जनसमस्याओं को इसी तरह गंभीरता से उठाया जाए तो जिम्मेदार विभागों तक जनता की आवाज आसानी से पहुंच सकती है।
रोहताश की कलम ने उठाई जनता की आवाज, खबर चली तो व्यवस्था हुई सक्रिय।
प्रथम झलक की रिपोर्टिंग का असर—खबर सिर्फ खबर नहीं, जनता की आवाज है।
खबर का असर, जनता की जीत!
प्रथम झलक — जो दिखता है, वही लिखता है; जो जनता की आवाज है, उसे मजबूती से उठाता है।