Friday, 21 August 2026
Englishहिन्दी
Pratham Jhalak News
Pratham Jhalak News
HomeE-PaperVideosNationalDelhiPoliticsBusinessTechnologySportsHealthEducationGautam Buddha Nagar
TopNationalDelhiPoliticsBusinessTechnologySportsHealthEducationGautam Buddha Nagar

Pratham Jhalak News

The First Glimpse of Every News

Categories

  • Local
  • National
  • Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Health
  • Education

Quick Links

  • Home
  • E-Paper
  • Videos
  • Picture of the Day
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Newsroom

  • Editorial Policy
  • Corrections & Complaints
  • Advertise With Us
  • Newsroom Contact

Languages

  • English
  • हिन्दी (Hindi)

Follow Us

Email: prathamjhalaknews@gmail.com

Phone: +91-7701824373

© 2026 Pratham Jhalak News. All rights reserved

Designed and Developed byZeloiteZeloite
नोएडा में वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी, 2 मोबाइल और चाकू बरामद
  1. Home
  2. Gautam Buddha Nagar
Gautam Buddha Nagar

नोएडा में वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी, 2 मोबाइल और चाकू बरामद

Pratham Jhalak News
•21 August 2026 at 03:43 pm•1 views•3 min read

कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान

हिमांशु जैन / नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की स्कूटी, स्नैचिंग/चोरी के दो मोबाइल फोन, चोरी के मोबाइल को बेचकर मिले 1200 रुपये और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर वाहन चोरी करता था और उन्हीं चोरी के वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में करता था।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अमन सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से लाल रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी, रजिस्ट्रेशन नंबर DL 7S BZ 7241, दो मोबाइल फोन, 1200 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। चोरी की स्कूटी से करता था मोबाइल स्नैचिंग पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की रेकी कर उन्हें चोरी करता था। इसके बाद चोरी की स्कूटी या अन्य वाहन से मोबाइल फोन छीनने और चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार बरामद स्कूटी आरोपी ने न्यू अशोक नगर, दिल्ली से चोरी की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक रेडमी मोबाइल फोन 20 अगस्त 2026 को दिल्ली के कोंडली पुल के पास से छीना था, जबकि दूसरा मोबाइल फेस-1 क्षेत्र की दिल्ली रेडलाइट के पास से छीना गया था। इसके अलावा आरोपी ने सैमसंग गैलेक्सी S-24 मोबाइल सेक्टर-2 नोएडा से छीना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इस फोन को गाजीपुर मंडी के पास एक राह चलते व्यक्ति को कथित रूप से 4000 रुपये में बेच दिया था। इस रकम में से बचे 1200 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।
अलग-अलग थानों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक मोबाइल स्नैचिंग से संबंधित पहले से थाना फेस-1 नोएडा में मु0अ0सं0-450/2026 दर्ज है। वहीं गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0-455/2026, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा आरोपी के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी मु0अ0सं0-0180662/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य आपराधिक मामलों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरी और स्नैचिंग की अन्य घटनाओं से बरामद सामान का संबंध भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Share:

Pratham Jhalak News

Experienced journalist and writer

More from Gautam Buddha Nagar

नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार; 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
Gautam Buddha Nagar

नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार; 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

21 Aug 2026
Accused arrested in Noida for vehicle theft and mobile snatching; scooter, mobile and knife recovered.
Gautam Buddha Nagar

Accused arrested in Noida for vehicle theft and mobile snatching; scooter, mobile and knife recovered.

21 Aug 2026