शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Englishहिन्दी
प्रथम झलक न्यूज़
प्रथम झलक न्यूज़
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगर
टॉपराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगर

प्रथम झलक न्यूज़

हर खबर की पहली झलक

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)

हमें फॉलो करें

Email: prathamjhalaknews@gmail.com

Phone: +91-7701824373

© 2026 Pratham Jhalak News. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
  1. होम
  2. गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर

Pratham Jhalak News
•21 अगस्त 2026 को 03:50 pm बजे•6 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

दीपक जैन / नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना सेक्टर-39 पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही से अलग-अलग राज्यों से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिलें, वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनार कार और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नोएडा और एनसीआर के अलावा दिल्ली तथा हरियाणा में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गोदरेज बिल्डिंग के पीछे स्टेलर ग्रीन पार्क जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि प्रताप, विमल शाक्य उर्फ सूर्या, प्रशांत सिंह और दीपांशु के रूप में हुई है। चारों आरोपी मूल रूप से मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग इलाकों में किराये के मकानों में रह रहे थे। सड़क किनारे खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे वैगनार कार से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में घूमते थे। इस दौरान सड़क किनारे या अन्य स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी की जाती थी। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर ली जाती थी। चोरी किए गए वाहनों को पहले छिपाकर रखा जाता था और बाद में जरूरत पड़ने पर आम लोगों को गुमराह कर कम कीमत में बेच दिया जाता था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलें दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। बरामद वाहनों में टीवीएस, स्पेलंडर और अपाचे सहित कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।
कई राज्यों में दर्ज हैं वाहन चोरी के मामले पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में रवि प्रताप, विमल शाक्य, प्रशांत सिंह और दीपांशु के खिलाफ दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम और नोएडा के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के मुकदमों का उल्लेख है।
बरामद मोटरसाइकिलों में दिल्ली के अशोक नगर, लोधी नगर और बदरपुर, चंडीगढ़ सेक्टर-36, गुरुग्राम सेक्टर-65 तथा नोएडा सेक्टर-39 से संबंधित वाहन भी शामिल हैं। इससे पुलिस को गिरोह के अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।
वैगनार कार और चाकू भी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वैगनार कार संख्या UP16NT7684 भी बरामद की है। इसके अलावा दो अवैध चाकू भी मिले हैं। इस संबंध में थाना सेक्टर-39 नोएडा में मु0अ0सं0 416/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, चोरी किए गए वाहनों की बिक्री के नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने और अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में म…
साझा करें:

Pratham Jhalak News

अनुभवी पत्रकार और लेखक

More from गौतम बुद्ध नगर

नोएडा में वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी-मोबाइल और चाकू बरामद
गौतम बुद्ध नगर

नोएडा में वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी-मोबाइल और चाकू बरामद

21 अग॰ 2026