Pratham Jhalak News
••11 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें
नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना फेस-1 पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की स्कूटी, स्नैचिंग के दो मोबाइल फोन, चोरी के मोबाइल को बेचकर मिले 1,200 रुपये और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के इलाकों में वाहन चोरी तथा मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है।
Pratham Jhalak News
अनुभवी पत्रकार और लेखक