ब्रह्माकुमारीज़ का सामाजिक संकल्प, गुरुग्राम के 6 केंद्रों से जुटा 204 यूनिट 'जीवनदान'
Pratham Jhalak News
••17 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए ब्रह्माकुमारीज़
-
गुरुग्राम, 24 अगस्त 2026: मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की स्मृति में आयोजित अभियान के तहत शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 204 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। संस्थान द्वारा आयोजित यह शिविर शहर के प्रमुख रिहायशी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ संचालित किए गए। जिससे स्थानीय निवासियों को अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर रक्तदान करने की सुविधा मिली। विभिन्न केंद्रों पर रक्तदान का ब्यौरा: * बीपीटीपी क्लब हाउस: 68 यूनिट * सेक्टर 15: 50 यूनिट * कन्हई गांव: 29 यूनिट * हेलीमंडी: 26 यूनिट * सेक्टर 54: 18 यूनिट * सेक्टर 56: 13 यूनिट आयोजकों के अनुसार, इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को रक्त की कमी से बचाना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एकत्रित किए गए रक्त को जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्थानीय ब्लड बैंक को सौंपा गया है। संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का प्रशस्ति पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।