शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Englishहिन्दी
प्रथम झलक न्यूज़
प्रथम झलक न्यूज़
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध
टॉपराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध

प्रथम झलक न्यूज़

हर खबर की पहली झलक

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)

हमें फॉलो करें

Email: prathamjhalaknews@gmail.com

Phone: +91-7701824373

© 2026 Pratham Jhalak News. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की बैठक में बवाल! सत्ता पक्ष-विपक्ष भिड़े, अधिकारियों के रवैये पर भी फूटा गुस्सा
  1. होम
  2. राजनीति
राजनीति

नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की बैठक में बवाल! सत्ता पक्ष-विपक्ष भिड़े, अधिकारियों के रवैये पर भी फूटा गुस्सा

Pratham Jhalak News
•21 अगस्त 2026 को 06:08 pm बजे•3 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

साप्ताहिक बैठक में जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं जनहित के मुद्दों को लेकर पार्षद आमने-सामने | अधिकारियों की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की साप्ताहिक बैठक शुक्रवार को उस समय हंगामे में बदल गई, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के निगम पार्षद आमने-सामने आ गए। विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और तू-तू, मैं-मैं का दौर देखने को मिला। कुछ देर के लिए बैठक का माहौल पूरी तरह गरमा गया।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से जुड़े जनहित के मुद्दे जोर-शोर से उठाए। समस्याओं के समाधान और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल-जवाब शुरू हुए, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

अधिकारियों के रवैये पर भी नाराजगी

बैठक में निगम अधिकारियों के रवैये को लेकर भी पार्षदों में खासा रोष नजर आया। पार्षदों का कहना था कि जब जनता की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि सदन में सवाल उठाते हैं, तो अधिकारियों को गंभीरता से जवाब देना चाहिए और कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।

कई पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल बैठकों में मुद्दे उठाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई भी दिखाई देनी चाहिए।

हंगामे के बीच उठी जवाबदेही की मांग

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बावजूद बैठक में जनसमस्याओं से जुड़े कई मुद्दे प्रमुखता से उठे। पार्षदों ने अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और लंबित शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की यह बैठक इस बात का संकेत दे गई कि राजनीतिक खींचतान के साथ-साथ अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी अब निगम पार्षदों के निशाने पर है। सवाल यही है कि बैठकों में होने वाली बहस और हंगामे के बाद जनता की समस्याओं पर वास्तव में कितनी तेजी से कार्रवाई होती है।
साझा करें:

Pratham Jhalak News

अनुभवी पत्रकार और लेखक

More from राजनीति

प्रवेश वर्मा के खिलाफ फूटा दलित समाज का गुस्सा, पुतले का मुंह काला कर फूंका
राजनीति

प्रवेश वर्मा के खिलाफ फूटा दलित समाज का गुस्सा, पुतले का मुंह काला कर फूंका

21 अग॰ 2026