शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Englishहिन्दी
प्रथम झलक न्यूज़
प्रथम झलक न्यूज़
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध
टॉपराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध

प्रथम झलक न्यूज़

हर खबर की पहली झलक

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)

हमें फॉलो करें

Email: prathamjhalaknews@gmail.com

Phone: +91-7701824373

© 2026 Pratham Jhalak News. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
प्रवेश वर्मा के खिलाफ फूटा दलित समाज का गुस्सा, पुतले का मुंह काला कर फूंका
  1. होम
  2. राजनीति
राजनीति

प्रवेश वर्मा के खिलाफ फूटा दलित समाज का गुस्सा, पुतले का मुंह काला कर फूंका

Pratham Jhalak News
•21 अगस्त 2026 को 05:43 pm बजे•5 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

विधानसभा में विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ कथित अपशब्दों को लेकर उबाल, वेलकम पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा में कोंडली विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने के विरोध में शुक्रवार को दलित समाज का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। वेलकम मेट्रो स्टेशन के नीचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रवेश वर्मा के पुतले का मुंह काला किया और बाद में पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और वहां किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रति कथित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बेहद गंभीर मामला है। उनका आरोप था कि इस घटना से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और वे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान “प्रवेश वर्मा माफी मांगो” जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मेन जीटी रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम देखने को मिला।

“माफी नहीं तो आंदोलन और तेज होगा”

प्रदर्शन के दौरान संजय गहलोत ने कहा कि जब तक प्रवेश वर्मा दलित समाज से माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो प्रवेश वर्मा के आवास का घेराव भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सम्मान और सामाजिक गरिमा की लड़ाई है।

दूर-दराज से पहुंचे कार्यकर्ता, दिखी एकजुटता

प्रदर्शन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दलित समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि समाज के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर वे चुप नहीं बैठेंगे।

फिलहाल प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब नजर इस बात पर है कि प्रवेश वर्मा इस पूरे विवाद पर क्या जवाब देते हैं और क्या दलित समाज की माफी की मांग पर कोई प्रतिक्रिया सामने आती है।
साझा करें:

Pratham Jhalak News

अनुभवी पत्रकार और लेखक

More from राजनीति

नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की बैठक में बवाल! सत्ता पक्ष-विपक्ष भिड़े, अधिकारियों के रवैये पर भी फूटा गुस्सा
राजनीति

नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की बैठक में बवाल! सत्ता पक्ष-विपक्ष भिड़े, अधिकारियों के रवैये पर भी फूटा गुस्सा

21 अग॰ 2026