शनिवार, 22 अगस्त 2026
Englishहिन्दी
प्रथम झलक न्यूज़
प्रथम झलक न्यूज़
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध
टॉपराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराध

प्रथम झलक न्यूज़

हर खबर की पहली झलक

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)

हमें फॉलो करें

Email: prathamjhalaknews@gmail.com

Phone: +91-7701824373

© 2026 Pratham Jhalak News. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
रोहिणी के DDA पार्क में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोटों के निशान
  1. होम
  2. अपराध
अपराध

रोहिणी के DDA पार्क में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Pratham Jhalak News
•22 अगस्त 2026 को 03:03 pm बजे•3 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

पार्क में शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका से पुलिस के सामने कई सवाल जांच में जुटी टीम

प्रथम झलक |
रोहताश दिल्ली

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजय विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत DDA पार्क में 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह पार्क में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। ऐसे में युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक पार्क में कब और किसके साथ पहुंचा था।

पुलिस मृतक की पहचान और उसके पिछले रिकॉर्ड के साथ-साथ उसके दोस्तों, परिचितों और परिवार के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

DDA पार्क में युवक का शव आखिर कैसे पहुंचा? शरीर पर चोटों के निशान कैसे आए? क्या यह हादसा है या किसी आपराधिक वारदात का नतीजा? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।

मामले में पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साझा करें:

Pratham Jhalak News

अनुभवी पत्रकार और लेखक

More from अपराध

भागीरथ पैलेस में टूटा दुकान का ताला, मचा हड़कंप!
अपराध

भागीरथ पैलेस में टूटा दुकान का ताला, मचा हड़कंप!

22 अग॰ 2026
पॉश जंगपुरा में बुजुर्ग महिला का कत्ल! घर के अंदर खून से लथपथ मिली 70 वर्षीय प्रीति कुमारी
अपराध

पॉश जंगपुरा में बुजुर्ग महिला का कत्ल! घर के अंदर खून से लथपथ मिली 70 वर्षीय प्रीति कुमारी

22 अग॰ 2026