जैन समाज के नेता विपिन जैन को भाजपा ने बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष
Pratham Jhalak News
••9 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें
मेरे लिए यह केवल एक पद नहीं है बल्कि
नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश की टीम की घोषणा करते हुएं इस बार भी प्रदेश अध्यक्ष भले ही मुस्लिम नेता अनीस अब्बासी को सौंपी गई है लेकिन प्रदेश पदाधिकारियों के चयन में अल्पसंख्यक वर्ग के सभी वर्गों का ख्याल रक्खा गया है इस कड़ी में पार्टी नेतृत्व द्वारा जहां यमुनापार जैन समाज के नेता विपिन जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई वही प्रदेश की पूरी टीम के चयन में 8 उपाध्यक्षों में से मुस्लिम ( 5 ), जैन ( 2 ) , सिख ( 1) , तीन महामंत्री में से मुस्लिम ( 1 ), जैन ( 1) , सिख ( 1) , सात मंत्री में से मुस्लिम ( 4 ), जैन ( 1) , सिख ( 1) , ईसाई (1 ) , चौदह जिला अध्यक्षों में से मुस्लिम ( 8 ), जैन ( 4 ) , सिख ( 2 ) बनाए गए उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चे मुस्लिमों के अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के अन्य वर्गों को इतनी बड़ी संख्या में हिस्सेदारी दी गई है सनद रहे जैन समाज के नेता एवं मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विपिन जैन 1989 से पार्टी के समिति स्तर से लेकर प्रदेश के प्रकोष्ठों तक का दायित्व कुशलतापूर्वक निभा चुके है। इसके अलावा वो संघ पोषित हिमालय परिवार व इन्द्रप्रस्थ साहित्य परिषद जैसे राष्ट्र सेवी संगठनो में भी कार्य कर चुके है। इतना ही नही विपिन जी जैन समाज के एक कार्यक्रम को तो लगातार 25 वर्ष तक बतौर संयोजक संचालित करने का भी इतिहास रच चुके हैं । श्री जैन ने अपने मनोनयन पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, आदरणीय दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी , मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली जी और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस अब्बासी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। विपिन जैन ने यह भी कहा कि मेरे लिए यह केवल एक पद नहीं है बल्कि यह उस विश्वास की जिम्मेदारी है, जो पार्टी ने मुझ पर रखी है।* मैं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्र प्रथम का विचार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का संकल्प मेरे लिए सबसे अहम मार्गदर्शक है