शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
Englishहिन्दीاردو
प्रथम झलक न्यूज़
प्रथम झलक न्यूज़
होमई-पेपरवीडियोराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराधउत्तर प्रदेश
टॉपराष्ट्रीयदिल्लीराजनीतिव्यापारप्रौद्योगिकीखेलस्वास्थ्यशिक्षागौतम बुद्ध नगरभक्तिपूर्णअपराधउत्तर प्रदेश

प्रथम झलक न्यूज़

हर खबर की पहली झलक

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • वीडियो
  • आज की तस्वीर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • English
  • हिन्दी (Hindi)
  • اردو (Urdu)

हमें फॉलो करें

Email: prathamjhalaknews@gmail.com

Phone: +91-7701824373

© 2026 Pratham Jhalak News. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज: प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने
  1. होम
  2. राजनीति
राजनीति

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज: प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने

Pratham Jhalak News
•3 सितंबर 2026 को 09:59 am बजे•29 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव



युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने आज सायं 5 बजे, 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज के सम्मान, प्रतिनिधित्व एवं समावेशी विकास से संबंधित एक विस्तृत प्रस्ताव-पत्र मुख्यमंत्री जी को सौंपा।

महामेधा नागर ने कहा कि गुर्जर समाज ने सदैव राष्ट्रहित एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़े रहकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की दीर्घकालिक अपेक्षाओं एवं भावनाओं को शासन तक पहुँचाना उनका दायित्व है।

मुख्यमंत्री जी को सौंपे गए प्रस्ताव-पत्र में निम्नलिखित सात प्रमुख बिंदु सम्मिलित हैं—

1. अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में रिक्त पद पर गुर्जर समाज के योग्य एवं अनुभवी प्रतिनिधि की नियुक्ति।
2. वीरांगना धौला गुर्जरी के नाम पर महिला पीएसी वाहिनी का नामकरण तथा इसके लिए गाजियाबाद, बिजनौर अथवा शामली को संभावित स्थान के रूप में विकसित करने का सुझाव।
3. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत कोतवाल धन सिंह गुर्जर एवं बिजौलिया किसान आंदोलन के नायक विजय सिंह पथिक जैसे राष्ट्रनायकों का औपचारिक सम्मान तथा उनके नाम पर स्मृति दिवस घोषित करने का प्रस्ताव।
4. गौतम बुद्ध नगर एवं सहारनपुर में छात्रावासों की स्थापना तथा उनका नामकरण राजा नैन सिंह, जोगराज सिंह गुर्जर एवं प्रताप राव गुर्जर जैसे महापुरुषों के नाम पर किए जाने का सुझाव।
5. गौतम बुद्ध नगर में शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, जहाँ पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में युवा पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं सेना की भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कर सकें।
6. गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) एवं मिहिर भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादरी (गौतम बुद्ध नगर) को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करने की अनुशंसा।
7. गौतम बुद्ध नगर में पंचायत व्यवस्था की पुनर्समीक्षा तथा ग्रामीण प्रतिनिधित्व को और अधिक सुदृढ़ करने का सुझाव।

युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल

भेंट के दौरान जेन-ज़ी पीढ़ी की आकांक्षाओं, महिला सशक्तिकरण तथा समाज कल्याण से जुड़े विविध विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। महामेधा नागर ने रेखांकित किया कि उनके सभी प्रस्तावों के केंद्र में युवा और महिलाएँ हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रावासों एवं शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। वहीं डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार एवं गुणवत्ता को नई दिशा देगा। वीरांगना धौला गुर्जरी के नाम पर महिला पीएसी वाहिनी का नामकरण नारी शक्ति के सम्मान और गौरव का सशक्त प्रतीक बनेगा।

महामेधा नागर ने कहा—

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नारी शक्ति और युवा शक्ति को शासन की प्राथमिकताओं के केंद्र में स्थापित किया है। गुर्जर समाज की भावनाओं एवं अपेक्षाओं को उनके समक्ष रखना मेरे लिए गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार होगा और इससे समाज का शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।”

परिचय

महामेधा नागर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व सचिव एवं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री हैं। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उनके द्वारा संचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन अभियान को व्यापक सराहना प्राप्त हुई है, जिसके कारण उन्हें “पैडवुमन ऑफ दिल्ली” के रूप में भी पहचान मिली। युवा एवं महिला सशक्तिकरण उनके सार्वजनिक जीवन के प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं।

साझा करें:

Pratham Jhalak News

अनुभवी पत्रकार और लेखक

More from राजनीति

जैन समाज के नेता विपिन जैन को भाजपा ने बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष
राजनीति

जैन समाज के नेता विपिन जैन को भाजपा ने बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष

29 अग॰ 2026
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में पहुंचे एसडीएम और विधायक, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री
राजनीति

गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में पहुंचे एसडीएम और विधायक, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

24 अग॰ 2026
AAP का पार्षद, AAP का विधायक, फिर भी गलियों में कचरे के पहाड़! 11, 2 और 16 ब्लॉक की तस्वीरों ने सफाई व्यवस्था के दावों को कटघरे में खड़ा किया
राजनीति

AAP का पार्षद, AAP का विधायक, फिर भी गलियों में कचरे के पहाड़! 11, 2 और 16 ब्लॉक की तस्वीरों ने सफाई व्यवस्था के दावों को कटघरे में खड़ा किया

23 अग॰ 2026
रामदेव पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘स्वदेशी’ के नाम से शुरुआत की, अब नकली चड्ढी बेचने लगे
राजनीति

रामदेव पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘स्वदेशी’ के नाम से शुरुआत की, अब नकली चड्ढी बेचने लगे

22 अग॰ 2026
नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की बैठक में बवाल! सत्ता पक्ष-विपक्ष भिड़े, अधिकारियों के रवैये पर भी फूटा गुस्सा
राजनीति

नॉर्थ ईस्ट निगम जोन की बैठक में बवाल! सत्ता पक्ष-विपक्ष भिड़े, अधिकारियों के रवैये पर भी फूटा गुस्सा

21 अग॰ 2026
प्रवेश वर्मा के खिलाफ फूटा दलित समाज का गुस्सा, पुतले का मुंह काला कर फूंका
राजनीति

प्रवेश वर्मा के खिलाफ फूटा दलित समाज का गुस्सा, पुतले का मुंह काला कर फूंका

21 अग॰ 2026